Daily NEWS ,Latest News, Breaking News, National News, World News, India News update . Daily NEWS UPDATE fata fat daily breaking news

Featured Video

Showing posts with label Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar. Show all posts
Showing posts with label Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar. Show all posts

Thursday, September 13, 2018

अमेरिका: भारतीय मूल के अंशदीप ट्रम्प की सुरक्षा में शामिल होने वाले पहले सिख बने

भारत के लुधियाना में जन्में अंशदीप सिंह भाटिया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सुरक्षा में शामिल होने वाले पहले सिख युवक बन गए हैं। अंशदीप को पिछले हफ्ते ही कड़ी ट्रेनिंग के बाद राष्ट्रपति की सिक्युरिटी का हिस्सा बनाया गया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CJxTBM
via IFTTT
Share:

छह घंटे में सात राज्यों में तीन बार भूकंप के झटके, सबसे ज्यादा तीव्रता असम में

नई दिल्ली. देश के सात राज्यों में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। सबसे पहले सुबह 5:15 बजे कश्मीर में फिर 5.47 बजे हरियाणा और इसके बाद करीब 10:25 बजे असम, नगालैंड, मणिपुर, पश्चिम बंगाल और बिहार में भूकंप आया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2p1ZfJM
via IFTTT
Share:

विधानसभा चुनाव: तेलंगाना में तेदेपा ने पहली बार कांग्रेस से हाथ मिलाया, लेफ्ट भी साथ; राष्ट्रपति शासन की मांग

कांग्रेस, तेदेपा और लेफ्ट ने तेलंगाना में विधानसभा चुनाव साथ लड़ने का फैसला किया है। तीनों पार्टियों के नेताओं ने सोमवार को पहले दौर की बैठक के बाद राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन से मुलाकात की और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए अपील की। तेलंगाना राष्ट्र समिति प्रमुख और कार्यवाहक मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने पिछले दिनों विधानसभा भंग कर दी थी। ऐसा कहा जा रहा है कि राज्य में दिसंबर तक चुनाव हो सकते हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CM6fnN
via IFTTT
Share:

4-1 से सीरीज गंवाने का यह मतलब नहीं कि एकतरफा हार गए, हम निडर होकर खेले: विराट

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पांच टेस्ट की सीरीज 4-1 से जीत ली। हार पर कप्तान विराट कोहली ने कहा, 4-1 का आंकड़ा उनकी टीम के प्रदर्शन की सही तस्वीर पेश नहीं करता। कोहली के मुताबिक, लार्ड्स टेस्ट को छोड़ दें तो भारत किसी भी टेस्ट में एकतरफा नहीं हारा। पूरी सीरीज में हमारे खिलाड़ी निडर होकर खेले। हमारी टीम में योग्यता है। बस हमें केवल अनुभव चाहिए।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CUZwYW
via IFTTT
Share:

Thursday, September 6, 2018

2+2 वार्ता: सुषमा ने कहा- बातचीत से भारत-अमेरिका के रिश्ते मजबूत होंगे, पॉम्पियो बोले- दोनों देशों में लोकतंत्र की अहमियत

भारत-अमेरिका के बीच पहली 2+2 वार्ता गुरुवार को होगी। इसमें दोनों देशों के विदेश और रक्षा मंत्रियों के बीच बातचीत होनी है। बैठक में हिस्सा लेने के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और रक्षा मंत्री जेम्स मेटिस बुधवार शाम भारत पहुंचे। भारत पहुंचने से पहले पोम्पियो ने कहा- वार्ता में भारत और रूस मिसाइल सौदे और ईरान से तेल आयात करने पर बातचीत हो सकती है, लेकिन इस पर जोर नहीं रहेगा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wQiVo8
via IFTTT
Share:

समलैंगिकता अपराध नहीं: सुप्रीम कोर्ट ने 5 साल पुराना अपना फैसला पलटा, धारा 377 अपराध की श्रेणी से बाहर

आईपीसी की धारा 377 की संवैधानिक वैधता पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अपना फैसला सुनाया। केस में चीफ जस्टिक दीपक मिश्रा की अगुआई में पांच जजों की बेंच ने एकमत से कहा- समलैंगिकता अपराध नहीं है। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने कहा कि समलैंगिक समुदाय को भी आम नागरिकों की तरह समान अधिकार हासिल हैं। एक-दूसरे के अधिकारों का सम्मान करना सर्वोच्च मानवता है। समलैंगिक संबंधों को अपराध की श्रेणी में रखना बेतुका है। इसका बचाव नहीं किया जा सकता।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LZBr2k
via IFTTT
Share:

अमेरिकी अफसर ने लिखा- ट्रम्प के फैसले देश के लिए नुकसानदेह, व्हाइट हाउस ने कहा- कायराना हरकत

एक अमेरिकी अफसर ने गुरुवार को कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प के फैसले देश के लिए नुकसानदेह साबित हो सकते हैं। ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन में मौजूदा अफसर ने न्यूयॉर्क टाइम्स में 'आई एम पार्ट ऑफ रेजिस्टेंस इनसाइड द ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन' नाम से लेख लिखा है। अफसर के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। अखबार में अफसर द्वारा लिखे आर्टिकल को व्हाइट हाउस ने कायराना हरकत करार दिया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wOwWmq
via IFTTT
Share:

गृह मंत्रालय ने बनाया 'भारत के वीर' ट्रस्ट, आम नागरिक शहीदों के परिवार की कर सकेंगे आर्थिक मदद

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 'भारत के वीर' ट्रस्ट की स्थापना की है। इस मंच के जरिए आम नागरिक शहीदों के परिवारों की आर्थिक मदद कर सकेंगे। इसमें दी गई रकम पर आयकर की छूट मिलेगी। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को ट्वीट करके यह जानकारी दी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2oMLjD7
via IFTTT
Share:

एससी/एसटी कानून के विरोध में सवर्णों का भारत बंद: बिहार में ट्रेनें रोकीं, मध्यप्रदेश के 35 जिलों में हाईअलर्ट

नई दिल्ली. एससी-एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बदलकर नया कानून बनाने के विरोध में सवर्ण संगठनों ने गुरुवार को भारत बंद बुलाया है। बंद का सबसे ज्यादा असर बिहार में देखा जा रहा है। बिहार के दरभंगा, आरा और मुंगेर में प्रदर्शन हुए। यहां प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनें रोक दीं। इसके अलावा, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र में भी प्रदर्शनकारियों ने कहीं चक्काजाम किया तो कहीं विरोध में पुतले जलाकर नारेबाजी की।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2oPUOSp
via IFTTT
Share:

दैनिक भास्कर का अभियान: एक पेड़ लगाएं जिंदगी के खास पलों के नाम

आपकी जिंदगी से जुड़े खास पलों की यादों को आप हमेशा के लिए सहेज सकते हैं। इसके लिए दैनिक भास्कर ‘एक पेड़ एक जिंदगी’ अभियान के तहत एक नई सोच लाया है। जिंदगी में ऐसे कई पल आते हैं, जो हमारे लिए बहुत खास होते हैं, जिंदगी को नए मायने देते हैं। इन पलों की यादों को हमेशा ताजा रखने के लिए आप भास्कर के अभियान ‘एक पेड़ एक जिंदगी’ से जुड़ सकते हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NdLFAT
via IFTTT
Share:

वर्ल्ड शूटिंग चैम्पियनशिप में सौरभ चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता, अर्जुन सिंह चीमा को कांस्य मिला

वर्ल्ड शूटिंग चैम्पियनशिप में गुरुवार को भारत को दो पदक मिले। 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के जूनियर वर्ग में शूटर सौरभ चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, अर्जुन सिंह चीमा को कांस्य पदक मिला। वहीं, कोरिया के होजिन लिम ने रजत पदक अपने नाम किया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wLhLdO
via IFTTT
Share:

पेट्रोल-डीजल के रेट फिर बढ़े, दिल्ली में पेट्रोल 79.51 और मुंबई में 86.91 रुपए हुआ; सरकार टैक्स नहीं घटाएगी

पेट्रोल और डीजल के रेट गुरुवार को फिर बढ़ाए गए। दिल्ली में पेट्रोल 20 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 79.51 रुपए प्रति लीटर हो गया। मुंबई में 19 पैसे का इजाफा किया। यहां रेट 86.91 रुपए पहुंच गया। तेल कंपनियों ने बुधवार को कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया। इससे पहले 26 अगस्त से 4 सितंबर तक लगातार 10 दिन रेट बढ़ाए। इस वजह से पेट्रोल-डीजल के रेट हर रोज नए रिकॉर्ड उच्च स्तरों पर पहुंच रहे हैं। उधर, सरकार एक्साइज ड्यूटी में कटौती करने के लिए तैयार नहीं। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को कहा, बाहरी वजहों से तेल महंगा हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव आता रहता है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2M23oX9
via IFTTT
Share:

यूएस ओपन: जापान की नाओमी सेमीफाइनल में, 22 साल में किसी ग्रैंडस्लेम के अंतिम चार में पहुंचने वाली देश की पहली महिला बनीं

जापान की टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका महिला एकल के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। 22 साल बाद किसी ग्रैंडस्लेम के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली ओसाका अपने देश की पहली महिला खिलाड़ी बनीं। पिछली बार 1996 में जापान की किमिको डेट विंबलडन के सेमीफाइनल में पहुंची थीं। ओसाका ने अपने क्वार्टर फाइनल मैच में उक्रेन की लेसिया सुरेन्को को 6-1, 6-1 से सीधे सेटों में हरा दिया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Q8DNyT
via IFTTT
Share:

जापान में 6.7 तीव्रता का भूकंप, एक की मौत, 20 जख्मी; भूस्खलन से घरों को नुकसान, 20 लापता

जापान के उत्तरी द्वीप होक्काइडो में गुरुवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.7 मापी गई। एक की मौत हो गई, वहीं, 20 से ज्यादा लोग जख्मी हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, होक्काइडो में भूकंप के बाद भूस्खलन से घरों को नुकसान पहुंचा है। 20 से ज्यादा लोग लापता हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NQQjSp
via IFTTT
Share:

केंद्रीय मंत्री अठावले ने कहा- अपमानजनक नहीं दलित शब्द, बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले दलित शब्द के इस्तेमाल पर रोक लगाने के खिलाफ हैं। वे बॉम्बे हाईकोर्ट के इस निर्देश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने पंकज मेश्राम की याचिका पर कहा था कि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय मीडिया को 'दलित' शब्द का इस्तेमाल बंद करने के लिए निर्देश जारी करने पर विचार करे। याचिका में सरकारी दस्तावेजों और पत्रों से भी दलित शब्द को हटाने की मांग की गई थी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wKnDTC
via IFTTT
Share:

भारत-अमेरिका की पहली 2+2 बैठक आज, यूएस के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो भारत पहुंचे

भारत-अमेरिका के बीच पहली 2+2 वार्ता गुरुवार को होगी। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो बुधवार को भारत पहुंचे। दिल्ली एयरपोर्ट पर भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उनका स्वागत किया। इससे पहले पोम्पियो ने भारत पहुंचने से पहले कहा- वार्ता में भारत और रूस मिसाइल सौदे और ईरान से तेल आयात करने पर बातचीत हो सकती है, लेकिन इस पर जोर नहीं रहेगा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LZkbtU
via IFTTT
Share:

न्यूयॉर्क के कैनेडी एयरपोर्ट पर एमिरेट्स की दुबई से आई फ्लाइट में 100 यात्री बीमार, प्लेन को अलग रखा गया

दुबई से बुधवार को न्यूयॉर्क के कैनेडी एयरपोर्ट पहुंची एमिरेट्स की फ्लाइट में करीब 10 यात्री बीमार पाए गए। इसके बाद जहाज को अलग जगह खड़ा कर दिया गया। न्यूयॉर्क शहर के मेयर के प्रवक्ता एरिक फिलिप्स ने ट्वीट किया कि रोग नियंत्रण और रोकथाम विभाग के अधिकारियों को एयरपोर्ट पर भेजा गया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wMHIbM
via IFTTT
Share:

कोहली की टीम का विदेशों में प्रदर्शन पिछले 10-15 साल की टीमों से बेहतर: इंग्लैंड से हार पर रवि शास्त्री

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही सीरीज गंवा दी है। लेकिन भारतीय कोच रवि शास्त्री का मानना है कि मौजूदा टीम का विदेश में प्रदर्शन पिछले 15-20 सालों की टीमों से बेहतर हैं। भारत इंग्लैंड के खिलाफ चौथा मैच 60 रन से हार गया था। इस मैच के साथ ही 5 मैचों की सीरीज में भारत 3-1 से हार चुका है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CnwpwP
via IFTTT
Share:

सरकार ने जनधन खातों के तहत ओवरड्राफ्ट की सीमा 5 हजार से 10 हजार बढ़ाने का फैसला किया

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत गिरने की वजह घरेलू नहीं है। इसके लिए वैश्विक कारण जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया की सभी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर लगातार मजबूत हो रहा है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NV1EAY
via IFTTT
Share:

पाक को अलग-थलग पड़ने की फिक्र, भारत से दोबारा शांति वार्ता शुरू करना चाहते हैं आर्मी चीफ: एनवाईटी

पाकिस्तान के आर्मी प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा भारत से दोबारा शांति वार्ता शुरू करना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने भारतीय अफसरों से बात भी की लेकिन उन्हें गर्मजोशी भरा रिस्पॉन्स नहीं मिला। न्यूयॉर्क टाइम्स (एनवाईटी) ने पश्चिमी देशों और पाक अफसरों के हवाले से यह बात कही है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान दुनिया में अलग-थलग पड़ने और अपनी गिरती अर्थव्यवस्था से चिंतित है। भारत ने सितंबर 2016 में उड़ी हमले के बाद से पाक से बातचीत बंद कर दी थी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PE7dE5
via IFTTT
Share:

Sports

Blog Archive

Recent Posts

Unordered List

Definition List