
बेटे की चाहत में एक व्यक्ति ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दी और हैवान बन गया। अपनी ही पत्नी के साथ पहले तो क्रूरता के साथ मारपीट किया करता था। पत्नी जब मायके वालों से बात करना चाहती थी तो बात नहीं कराया जाता था। पत्नी द्वारा लगातार तीन पुत्री को जन्म देने से आक्रोशित होकर आखिरकार हैवान पति ने बेटे की चाहत में अपनी पत्नी का गला दबाकर मार डाला। घटना टाउन थानाक्षेत्र के महिसौड़ी मोहल्ले की है। शहर के महिसौड़ी निवासी मो. नौशाद आलम ने गुरुवार की देर रात पत्नी सबीना खातून के साथ झगड़ा करने लगा। पत्नी के साथ मारपीट करते हुए उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या का कारण महिला द्वारा पुत्र को जन्म नहीं देना बताया जा रहा है। रोज की तरह गुरुवार की देर रात झगड़े के बाद मौत की खबर पड़ोसी को लगी तो पड़ोसियों ने महिला के पति से पूछताछ की तो उसने बताया कि सीढ़ी से गिरकर उसकी पत्नी की मौत हो गई है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2C6Ul7B
via
IFTTT
0 comments:
Post a Comment