
सीमेंट लदे ट्रक ने शुक्रवार की सुबह दो लोगों को रौंद डाला। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौत से आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा। उन्होंने सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक सड़क को जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही लोग उग्र हो गए और नारेबाजी करने लगे। आक्रोशितों ने पुलिस को खदेड़ कर जीप में आग लगा दी। लोगों को उग्र होते देख मौके पर पहुंचे सदर थाना के दो एएसआई को भी उपद्रवियों ने नहीं बख्शा और उनकी एक बाइक को आग के हवाले कर दिया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2C6wpRP
via
IFTTT
0 comments:
Post a Comment