Daily NEWS ,Latest News, Breaking News, National News, World News, India News update . Daily NEWS UPDATE fata fat daily breaking news

Featured Video

Wednesday, June 27, 2018

संबित ने ओवैसी से कहा- आप नए जमाने के जिन्ना; ओवैसी का जवाब- मैं बच्चों से बहस नहीं करता

असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को इमरजेंसी के बहाने गुजरात दंगा, बाबरी ढांचा गिराने का जिक्र किया और भाजपा पर निशाना साधा। एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि महात्मा गांधी की हत्या को कोई नहीं भूल सकता है। ये आजाद भारत की सबसे दुखद घटनाएं हैं। इस पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने उन्हें जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिदृश्य में मुझे यह कहने में कोई हिचक नहीं है कि ओवैसी नए जिन्ना हैं। मुस्लिमों को बहकाने और मुख्यधारा से दूर रखने की उनकी रणनीति खतरनाक है और इसे दोहराना अपराध है। इसके बाद ओवैसी ने संबित पात्रा को बच्चा बताते हुए कहा, ''मैं बच्चों के बारे में कुछ नहीं बोलता, मुकाबला तो बड़ों से है। जब बड़े बात करते हैं तो बच्चों को टांय-टांय नहीं करना चाहिए।'' मुस्लिम लीग के नेता मोहम्मद अली जिन्ना को 1947 के भारत और पाकिस्तान विभाजन के लिए जिम्मेदार माना जाता है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2tvGIs0
via IFTTT
Share:

0 comments:

Post a Comment

Sports

Blog Archive

Recent Posts

Unordered List

Definition List