आंध्र प्रदेश में प्रसव पीड़ा के बाद पत्नी को एंबुलेंस तक पहुंचाने के लिए पति 12 किलोमीटर तक उसे पैदल ले गया। रास्ता जंगली था, इसलिए यहां एंबुलेंस नहीं आ सकती थी। पति ने एक डलिया को बांस से बांधकर इसमें पत्नी को बैठाया और कुछ लोगों के साथ अस्पताल के लिए निकल पड़ा। लेकिन एंबुलेंस तक पहुंचने से पहले ही रास्ते में महिला ने बच्चे को जन्म दिया और नवजात की मौत हो गई।
0 comments:
Post a Comment